A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

जिन लोगो ने राम भक्तो के लहू से अयोध्या को सीचा।वही लगा रहे हैं घोटाले का आरोप।योगी आदित्यनाथ

अयोध्या
प्रभू श्रीराम मंदिर का निर्माण होने से राम भक्त करोड़ों की संख्या में दर्शन कर रहे है।और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने से सुरक्षा के साथ साथ विकास का वातावरण बना हुआ है।आज जब भू माफियो के खिलाफ कार्रवाई हो रही है।तो भू माफियाओं के सरगना को रास नहीं आ रही है।
उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या को राम भक्तो के लहू से सोचने वाले आज जमीन घोटाले का आरोप लगा रहे हैं।अयोध्या में कही जमीन घोटाला नही हुआ है।बल्कि विकास के लिए ली गई जमीन के बदले 1700करोड़ का मुआवजा दिया गया है।उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा।इस मौके पर उन्होंने अयोध्या को एक हजार करोड़ 74लाख 63हजार की कुल 83 परियोजनाओं की सौगात देते हुए लोकार्पण व शिलान्यास भी किया।और कहा कि अयोध्या में हर साल हो रहे दीपोत्सव से राम भक्तो को खुशी मिलती है। परन्तु इससे सिर्फ दो लोगो को नागवार गुजरता है।एक सपा मुखिया को तो दूसरा पाकिस्तान को।क्योंकि ये लोग अधेरे में रहने के आदी हैं।इसलिए कि अंधेरे में रह कर डकैती डालने का कार्य किया करते हैं।

IMG 20240919 181601
Oplus_131072
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!