A2Z सभी खबर सभी जिले की

Varanasi में 5 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, रांची से चंडीगढ़ ले जा रहे थे नशे का सामान

वाराणसी में 5 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, रांची से चंडीगढ़ ले जा रहे थे नशे का सामान

चन्दौली /वाराणसी वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के पास से जीआरपी ने दो तस्करों को पकड़ा है. तलाशी के दौरान उनके पास से 5 किलो अफीम बरामद हुई. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में उन्होंने तस्करी की पूरी कहानी बयां की है. यूपी के वाराणसी में जीआरपी ने दो तस्करों को 5 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है. इस अफीम की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रुपये बताई जा रही है. अफीम की ये खेप रांची से चंडीगढ़ ले जाई जा रही थी.

 

दरअसल, आज (18, 19 सितंबर) वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से जीआरपी ने दो तस्करों को पकड़ा है. तलाशी के दौरान उनके पास से 5 किलो अफीम बरामद हुई. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में उन्होंने तस्करी की पूरी कहानी बयां की है.

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!