

समीर वानखेड़े चंद्रपुर महाराष्ट्र : स्थानीय बल्लारपुर पेपरमिलमें कार्यरत कर्मचारी ने पेपर मिल न्यू कॉलोनी के क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना आज 19 सितंबर शाम 7 बजे उजागर हुई । मृतक का नाम एकनाथ मारोती सूरजगढ़ उम्र 59 साल है।
मिली जानकारी अनुसार मृतक एकनाथ सूरजगढ़ 16 सितंबर को पहली शिफ्ट की ड्यूटी कर घर आया था । उनके साथ रहने वाले उनके साढू भाई आत्माराम लटारे सोमवार को अपने पैतृक गांव भामरागड़ को निकल गए थे । आत्माराम आज 19 की शाम जब क्वार्टर लौटे तो उन्हे दरवाजा अंदर से बंद मिला सो उन्होंने दरवाजे पर कई बार दस्तक दी लेकिन कोई उत्तर न आने पर उन्होंने कॉलोनी के सुरक्षा रक्षक को बुलाकर दरवाजा तोड़ा दरवाजा खुलने पर सामने ही एकनाथ की लाश फांसी पर लटका हुई दिखी । समयसुचक्ता दिखाते हुए सुरक्षा रक्षक ने तुरंत ही पुलिस स्टेशन बल्लारशाह को इस घटना की सूचना दी । लाश का पंचनामा कर पुलिस ने ये आशंका जताई है की मृतक ने 17 सितंबर को फांसी लगाई हो सकती है ।
मृतक की पत्नी अपने बेटा और बेटी के साथ नागपुर में रहती है ।उनकी पत्नी नागपुर से बल्लारपुर अपने पति से मिलने आई थी
तथा 17 सितंबर को सुबह ही नागपुर रवाना हो गई । 17 सितंबर से एकनाथ छुट्टी पर थे ऐसा कहा जा रहा है की पेपर मिल प्रशासन के काम के दबाव की वजह से एकनाथ ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है वे कुछ वर्ष पहले तक बम्बू डिपो में रिकॉर्ड बनाने का काम करते थे लेकिन मिल प्रशासन ने उनके पास कोई तकनीकी डिप्लोमा या अनुभव न होने के बावजूद उन्हें पेपर मिल के तकनीकी विभाग में भेज दिया गया तकनीकी काम का अनुभव न होने के साथ ही उनपर काम का अधिक दबाव होने की जानकारी स्थानिक मिल कर्मचारियों ने दी है जून 2025 में रिटायर होने वाले कर्मचारियों पर काम का दबाव डालना कीतना उचित है । पुलिस विभाग आत्महत्या की वजह तलाश रहे है आगे की जांच पुलिस निरीक्षक गाड़े के नेतृत्व में चल रही है ।











