A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

सीआई स्टाफ कालांवाली टीम शराब तस्करों पर पड़ी भारी 25 बोतल शराब नजायज (हथकड़) सहित एक को दबोचा

सीआई स्टाफ कालांवाली टीम शराब तस्करों पर पड़ी भारी
25 बोतल शराब नजायज (हथकड़) सहित एक को दबोचा

लोकेशन कालावाली

रिपोर्टर इंद्रजीत

डबवाली 20 सितम्बर । पुलिस अधीक्षक डबवाली दीप्ति गर्ग के दिशा-निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली राजीव कुमार के कुशल नेतृत्व मे आचार सहिंता के दौरान अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ कालांवाली टीम ने गांव तख्तमल से एक व्यक्ति को 25 बोतल शराब नाजायज (हथकड़) सहित काबू करने में सफलता हासिल की है ।
इस बारे में प्रभारी सीआईए स्टाफ कालांवाली इंस्पेक्टर विरेन्द्र सिंह ने बताया कि पकड़े गये आरोपी की पहचान रमेश सिंह उर्फ सैमी पुत्र गुरजन्ट सिह वासी तख्तमल के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि मुख्य सिपाही जयवर्धन के नेतृत्व में एक टीम गस्त पड़ताल जुराईम गांव तख्तमल फिरनी नजदीक बस अड्डा के पास मौजूद थे की मुख्य सिपाही को सूचना मिली की गांव तख्तमल में एक व्यक्ति अवैध शराब निकालकर बेचता है और आज भी शराब हथकड़ बेचने की फिराक में है । मुख्य सिपाही ने अपने साथी कर्मचारियों को अवगत करवाकर सूचना के आधार पर बताये गये स्थान पर दबिश दी तो रमेश सिंह उक्त को 25 बोतल शराब नजायद हथकड़ के साथ काबू किया गया । आरोपी रमेश सिंह उक्त से शराब हथकड़ बरामद होने पर थाना कालांवाली मे अभियोग न. 308 दिनांक 19.08.2024 धारा 61(a)/4/20 EX Act के तहत दर्ज किया गया है आरोपी को आज अदालत में पेश किया जायेगा ।

Back to top button
error: Content is protected !!