
महाविद्यालयीन छात्र कार्य विभाग के जिला प्रमुख उत्तम ने स्क्तदान को महादान बताते हुए सबसे बड़ा राष्ट्रीय सेवा कार्य की संज्ञा दिए

आरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, आरा के महाविद्यालयीन छात्र विभाग द्वारा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में “रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंम्भ दीप प्रज्जवलन व स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर पुष्पांजलि के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में डा. प्रभात प्रकाश, चिकित्सा प्रभारी आरा सदर के उपस्थित रहे। शिविर कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ अशोक कुमार सुबु नगर संघलानक, विशिष्ट अतिथि विभाग प्रचारक राणा प्रताप, भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री रणजीत सिंह और डाॅ राजीव कुमार, ब्लड बैंक के चिकित्सा प्रभारी की गरिमामय उपस्थिति रही। महाविद्यालयीन छात्र कार्य विभाग के जिला प्रमुख उत्तम ने स्क्तदान को महादान बताते हुए सबसे बड़ा राष्ट्रीय सेवा कार्य की संज्ञा दिए।इस अवसर पर नगर महाविद्यालयीन छात्र प्रमुख विशाल, विकी, गरदा, धर्म जागरण सूरज बाबा, बैंककर्मी अशोक, अरविंद, सौरभ, प्रीतम, अरविंद, विक्की, अमन, विशाल, शिवम, रितिक, आदि ने रक्तदान किया।





