A2Z सभी खबर सभी जिले की

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी बदायूँ में 21 सितम्बर को भ्रमण करेंगे।

जिला संवाददाता निर्मल बदायूँ

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी बदायूँ में 21 सितम्बर को भ्रमण करेंगे।IMG 20240920 WA0355

पूर्व सीएम रूपाणी जी का मिनट-टू मिनट कार्यक्रम जारी।

बदायूँ :- भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी दिनाँक 21 सितम्बर 2024 को जनपद बदायूँ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहे राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

पूर्व सीएम विजय रूपाणी बरेली से कार द्वारा प्रातः 09:30 बजे बदायूँ के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 10:30 बजे बदायूं क्लब बदायूं में भाजपा द्वारा आयोजित नमो प्रदर्शनी का अवलोकन व उद्घाटन करेंगे। 11:00 बांके बिहारी लॉ कॉलेज उझानी में युवाओं से संवाद एवं सदस्यता कार्यक्रम में भाग लेंगे। 12:10 पर ग्राम हजरतगंज में सामूहिक सदस्यता कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 01:30 बजे एमएलसी वागीश पाठक के आवास पर मध्याहन भोजन करेंगे। 02:40 बजे 32,सिविल लाइंस में घर-घर सदस्यता अभियान में भाग लेंगे। 03:30 भाजपा कार्यालय पर आयोजित सदस्यता अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। सांय 04:45 बजे मैनपुरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!