?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

पी एम विश्वकर्मा योजना के प्रथम वर्षगांठ पूर्ण होने पर बिहार सरकार के माननीय सहकारिता मंत्री Dr प्रेम कुमार द्वारा लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वर्धा, महाराष्ट्र से पी एम विश्वकर्मा योजना के एक वर्ष पूरा होने पर लाभार्थियों को संबोधित किया जिसका लाइव स्ट्रीमिंग श्रम संसाधन विभाग के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गया में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री Dr प्रेम कुमार सहकारिता विभाग बिहार सरकार, अधोगिक प्रशिक्षण संस्थान गया आई एम सी अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सिंहउर्फ स्वामी जी, सहायक निदेशक एम एस एम ई श्री संजीव कुमार, अधौगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य संतोष कुमार, भारत सरकार के प्रतिनिधि श्री विनय कुमार सिंह, उप निदेशक श्रम संसाधन विभाग श्री रविन्द्र प्रसाद, निदेशक ग्रामीण विकास प्राधिकरण श्री शिव कुमार पंडित उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य श्री संतोष कुमार ने पुष्प गुछक एवम हरित पौधा देकर किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पियूष रंजन नेटवर्क अभियंता एन आई सी गया एवम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गया के श्री जय मंगल रॉय, मो नौशाद, श्री चंद्रशेखर प्रसाद, श्री अनिरुद्ध कुमार सिंह, श्री गणेश कुमार, श्री विकास कुमारका बहुमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में उद्घोषणा श्री शिवेंद्र कुमार मालवीय ने किया

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Back to top button
error: Content is protected !!