A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

पुलिस द्वारा “एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान चलाया गया

20240923 170140 जनशक्ति मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय जल मिशन के अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत सोमवार 23 सितंबर को नागपुर शहर पुलिस मुख्यालय मे वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस आयुक्त श्री रविन्द्र सिंघल जी के द्वारा किया गया। अपने संबोधन के दौरान श्री सिंघल ने प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने और पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़ पौधों की भूमिका के बारे मे बताया। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से पेड़ लगाने को ही नही बल्कि उसके पर्यावरण लाभ सुनिश्चित करने के लिए देखभाल एवं सुरक्षा की सामूहिक जवाबादारी का आग्रह भी किया। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम सरकारी टेल डॉट कॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमेय साठे के सहयोग से चलाया गया। इस कार्यक्रम मे रिजर्व पुलिस निरीक्षकों नवनियुक्त कर्मियो और पुलिस मुख्यालय के तमाम कर्मचारियो अधिकारियो ने भाग लिया। पुलिस आयुक्त श्री सिंघल ने साठे के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!