A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

राज्य सरकार ने क्षत्रिय और ब्राह्मण समाज के विकास के लिए आर्थिक विकास निगम को दी मान्यता

मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता मे सोमवार 23सितंबर को महाराष्ट्र राज्य कैबिनेट की बैठक हुई। मुख्यमंत्री सचिवालय मे आयोजित की गई इस बैठक मे राज्य से जुड़े हुए 24 प्रमुख मुद्दों और विषयों को मान्यता दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैबिनेट ने राज्य मे रहने वाले ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज के आर्थिक विकास के लिए भगवान परशुराम और वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप आर्थिक विकास महामंडल को मान्यता प्रदान की है। राज्य सरकार ने इसके साथ ही सरपंचो और उप सरपंचो को मिलने वाले मानधन को भी दुगुना कर दिया है। इसके साथ ही लोहगांव हवाई अडडे का नाम जगदगुरू संत तुकाराम महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडा’पुणे करने का निर्णय किया। बाल वेधशाला स्टाफ के लिए गारंटीकृत योजना-शिक्षको के लिए वरिष्ठ चयन श्रेणी। धान उत्पादक किसानों को राहत-अब 40 रूपय प्रति क्विंटल अतिरिक्त माल भाड़ा। तीन कुनबी उपजातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग मे शामिल करना। शिरूर से छत्रपति संभाजीनगर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे। करदाताओ के हितों को ध्यान देते हुए जीएसटी अधिनियम मे संशोधन। यवतमाल जलगांव जिले मे यार्न मिलों को बकाया भुगतान के लिए किस्ते। कि
क्रिकेटर अजिंकय रहाणे के लिए एक अच्छी सुसज्जित खेल सुविधा बनाने के लिए बैडरेंट मे एक भूखंड । ग्राम सेवक और ग्राम विकास अधिकारी के पदों के समामेलन द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी पद। बांद्रा मे बॉम्बे हाईकोर्ट के लिए नये परिसर का निर्माण। हरित हाइड्रोजन नीति मे एंकर इकाइयो का पारदर्शी चयन। एसटी बीओटी आधार पर निगम की भूमि विकसित करेगा। 60 साल का पट्टा समझौता। राज्य मे चौदह आईटीआई संस्थानों का नामांकन। छत्रपति संभाजीनगर नागपुर मै कानून विश्वविद्यालयो को सात करोड़ रूपय। उच्च योग्यता प्राप्त खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के निर्णय मे सुधार। श्रीरामपुर तहसील के मौजे हरेगांव मे कृषि निगम की जमीन मूल मालिकों को वापस की जायेगी। दूध सब्सिडी योजना जारी रहेगी। गाय के दूध उत्पादकों को सात रूपय प्रति लीटर सब्सिडी। महाराष्ट्र राज्य सांस्कृतिक निति की घोषणा। राज्य कैबिनेट ने उपरोक्त प्रमुख निर्णय भी लिये है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!