
पीलीभीत – घर से डियूटी पर जा रहे चीनी मिल के फोरमैन की सड़क पर दुर्घटना में मृत्यु हो गई। साथ में बाइक पर उनकी पत्नी भी सवार थी । वे गाजीपुर मुगल गांव के पास ही पहुँचे कि उनकी बाइक सामने से आ रही टैम्पो से जा टकराई। फोरमैन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



