A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

डिप्टी सीएम सह जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा का आरा मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, मंत्री ने किया बड़हरा सिन्हा मे बाढ का निरीक्षण किया

डिप्टी सीएम सह जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा का आरा मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, मंत्री ने किया बड़हरा सिन्हा मे बाढ का निरीक्षण किया

 

आरा। बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सह भोजपुर जिला के प्रभारी मंत्री का मंगलवार को भोजपुर आगमन पर कोईलवर मे सिंगही फोर लाइन पर जिलाध्यक्ष दुर्गाराज के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकताओ के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।वहीं बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री द्वारा सरैंया बाजार पर प्रभारी मंत्री का स्वागत किया गया।उप मुख्यमंत्री बड़हरा क्षेत्र के बाढ़ की स्थिति जानने के लिए सिन्हा पह़ुचे।वहाँ उन्होने गंगा नदी मे आए बाढ़ और बाढ़ से हुए नुकसान का मुआयना किया। क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितो द्वारा उप मुख्यमंत्री को समस्याओ से अवगत कराया गया।उप मुख्यमंत्री ने समस्याओं को ध्यान से सुना और ग्रामीण जनता को समाधान के लिए आश्वस्त किए। उसके बाद सरैया हाईस्कूल मे चल रहे राहत कार्य और सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया।इस दौरान उनके साथ बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, जिला और प्रखंड के पदाधिकारी शामिल थे। वहीं उप मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्यो को तेजी से करने का निर्देश दिया गया।वहीं आरा परिसदन मे आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह सहित सैकड़ो कार्यकताओ द्वारा मंत्री का स्वागत किया गया।उप मुख्यमंत्री सह जिला प्रभारी विजय सिन्हा ने कहा कि भोजपुर जिला के चार प्रख़ड बड़हरा, आरा, शाहपुर और कोईलवर मे बाढ़ आया है। सरकार और प्रशासन द्वारा सभी राहत कार्य किए जा रहे है।सभी जरूरत की चीजे उपलब्ध कराया गया है। आज जिला कार्यान्वयन समिति की बैठक मे बाढ की समस्या और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की चर्चा की गई। समीक्षा के बाद तय होगा कि क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित घोषित किया जाए। जिला के अन्य समस्याओं का निदान भी जल्द से जल्द किया जाएगा।केन्द्र और बिहार की एनडीए सरकार विकास के राह पर है।सभी क्षेत्रो मे विकास हो रहा है और 2025 मे भी फिर बिहार मे एनडीए का सरकार बनेगा।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह, लोजपा अध्यक्ष राजेश्वर पासवान, आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप स़िह, पूर्व विधायक संजय सिंह टाईगर, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, हरेन्द्र पांडेय, सीडी शर्मा, धीरेन्द्र सिंह, नरेन्द्र तिवारी, उदय प्रताप सिंह, लव पांडेय, संजय कुमार सिंह, संतोष चंद्रवंशी, राज कुमार कुशवाहा, निशांत सिंह, ममता स़िह, विभु जैन, विद्यासागर पांडेय, रितुराज, करोड़पति स़िंह, संतोष सिंह संटु, जीतु चौरसिया, रामाकांत सिंह, प्रसाद, उज्जवल सिंह सहित सैंकड़ो एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!