
भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत होंगे मुख्य अतिथि और प्रदेश अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि
-27 सितंबर को गोबिंद बल्लभ पंत पार्क में भाकियू की मंडलीय पंचायत तैयारी जोरों पर
बरेली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मंडलीय पंचायत 27 सितंबर को सुबह दस बजे से गोबिंद बल्लभ पंत पार्क में होगी जिसकी तैयारी जोरों पर हैं। भारतीय किसान यूनियन युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत मुख्य अतिथि और भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे। पंचायत में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र सिंह यादव, प्रदेश महासचिव शिशुपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह, जिला अध्यक्ष बरेली चौधरी सोमवीर सिंह सहित पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर के जिला अध्यक्ष की गरिमामई उपस्थिति रहेगी। बरेली के जिला मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह तोमर ने कहा कि बरेली मंडल सहित मंडल के चारों जनपद, तहसील, ब्लाक तथा गांव स्तर तक के समस्त पदाधिकारियों एवं समस्त सदस्यों की उपस्थित अनिवार्य है। पंचायत का मुख्य एजेंडा निराश्रित पशुओं को गौशाला में छुड़ाना जिससे किसानों की जान व माल का खतरा समाप्त हो। जिले में हर थाने में किसानों पर झूठी कार्यवाही होना। बारिश से बर्बाद फसलों का समय से मुआवजा दिलाना, किसानों के ब्लॉक, तहसील और थानों में सही कार्य सही समय पर होना।
जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा और अन्य समस्याएं रखी जायेंगी ।
भवदीय
अमित कुमार सिंह तोमर
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय किसान यूनियन टिकैत बरेली 9219208698
*नोट – सभी पत्रकार बंधु, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, इंटेलिजेंस को जनहित हेतु प्रकाशनार्थ एवं सूचनार्थ*