

कुशीनगर/हाटा,उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विशेषाधिकार समिति का गठन किया है । जिसमें विधानसभा उत्तर प्रदेश के नौ सदस्यों को सूचि में बतौर सदस्य नामित किया है । हाटा विधायक मोहन वर्मा को भी विशेषाधिकार समिति का सदस्य नामित किया गया है। हाटा विधायक मोहन वर्मा जी दूरभाष के माध्यम से हुई बातचीत के दौरान सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी महाराज, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना जी व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना जी के प्रति आभार जताया। हाटा विधायक मोहन वर्मा के विशेषाधिकार समिति में सदस्य नामित होने पर मंडल अध्यक्ष मुंशी सिंह, अर्जुन गुप्ता निलेश मिश्रा संतोष श्रीवास्तव आनंद वर्मा राजन गोंड,अनुराग कुशवाहा जय प्रकाश जायसवाल सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया ।
विधानसभा की विशेषाधिकार समिति का गठन विधायकों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के निपटारे के लिए किया जाता है। इस समिति में विधायक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिसमें वे विधानसभा के सदस्यों के विशेषाधिकारों का ध्यान रखते हैं और उनके उल्लंघन की जांच करते हैं।
मोहन वर्मा का इस समिति में सदस्य बनना हाटा विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। हाटा क्षेत्र के लोगों और वर्मा के समर्थकों में इस नियुक्ति से खुशी की लहर है।
विधायक मोहन वर्मा ने कहा:
“यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे इस महत्वपूर्ण समिति का सदस्य बनाया गया है। मैं अपने क्षेत्र और प्रदेश के हित में ईमानदारी से काम करूंगा और इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा।”











