A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

देवांगन समाज 29 सितंबर को भिलाई में आमंत्रण रैली निकाल कर घर घर जाकर नवरात्रि का न्योता देंगे

• परमेश्वरी मंदिर में क्वांर नवरात्रि में 3 अक्टूबर से प्रतिदिन संध्या समय जस गीत, भजन, भक्ति गीत संगीत एवं अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे • प्रतिदिन संध्या 7.30 बजे से परमेश्वरी भवन प्रगति नगर रिसाली में गरबा का आयोजन होगा 

 

भिलाई। देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई 29 सितंबर, रविवार को अपराह्न 4 बजे क्वांर नवरात्रि में आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आमंत्रण रैली निकालेगी। रैली में शामिल देवांगन समाज के लोग बाजे-गाजे के साथ हाथों में झंडे लेकर माता परमेश्वरी की जयकारा लगाते हुए प्रगति नगर एवं आशीष नगर की गलियों में घर घर जाकर नवरात्रि का आमंत्रण पत्र देंगे। रैली का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन करेंगे। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि परमेश्वरी मंदिर प्रगति नगर में नवरात्रि की शुरुआत प्रतिपदा के दिन 3 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे मां परमेश्वरी की विधिवत पूजा के बाद मनोकामना ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया जाएगा। 7 अक्टूबर को पंचमी के दिन माता का विशेष श्रृंगार कर संध्या समय गंगा आरती के तर्ज पर विशेष सामूहिक आरती, 10 अक्टूबर को अष्टमी की विशेष पूजा एवं 11 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे हवन एवं आरती के पश्चात विशाल भोग भंडारा का आयोजन किया जाएगा। नवरात्रि में प्रतिदिन परमेश्वरी मंदिर में संध्या समय जस गीत, भजन एवं भक्ति संगीत का आयोजन होगा एवं भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा। प्रतिदिन संध्या 7.30 बजे से परमेश्वरी भवन प्रगति नगर रिसाली में गरबा का भी आयोजन होगा ।

 

 

 

 

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!