
‘ फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए विवादित जमीन पर कब्जे की कोशिश
अलीगढ़ : जिले के रावण टीला स्थित संजय गांधी कॉलोनी में विवादित जमीन पर अपर आयुक्त अरुण कुमार के फर्जी हस्ताक्षर के सहारे कब्जा करने का मामला सामने आया है । वादी को जब इस अवैध कब्जे की जानकारी मिली , तो उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया । पुलिस ने वादी को बताया कि वे अपर आयुक्त के पत्र का हवाला देकर इस कब्जे को रोकने में असमर्थ हैं । लेकिन जब पत्र की जांच की गई , तो पता चला कि न तो पत्र के हस्ताक्षर असली हैं और न ही पत्रांक संख्या मान्य है | इस मामले की गंभीरता को देखते वादी ने बताया कि विवादित जमीन का मामला पहले से ही कोर्ट में चल रहा है । इसके बावजूद , फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है । स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर चिंता और नाराजगी है । लोगों का कहना है कि इस तरह के फर्जीवाड़े कानून को ठेंगा दिखाने का एक उदाहरण है । मामले की सही जांच की मांग उठाई रही है , ताकि आरोपी लोग सजा पा सकें और न्याय की प्रक्रिया को बाधित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सके । पुलिस और प्रशासन को इस मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए उचित कदम उठाने की आवश्यकता है ।






