
विश्व हिंदू परिषद ने देश के सभी गरबा आयोजकों से अपील है कि नवरात्र पूजा के दौरान गरबा कार्यक्रम मे गैर हिंदुओं को समारोह मे भाग लेने की अनुमति नही दिया जाना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद के महाराष्ट्र गोवा प्रांत के सचिव श्री गोविंद शेंडे ने कहा कि नवरात्रि के समय मे गरबा नृत्य समारोह मे आधार कार्ड की जांच करके ही किसी को अंदर जाने की अनुमति दिया जाना उचित रहेगा। विश्व हिंदू परिषद विगत कई सालों से यह मांग कर रही है कि जिस किसी की भी देवी भगवती मे आस्था या श्रद्धा नही है, उसे गरबा नृत्य समारोह मे भाग लेने की अनुमति नही दिया जाना चाहिए। विहीप के नेता ने कहा कि गरबा नृत्य देवी पूजा का ही एक स्वरूप होता है, यह केवल एक सामान्य नृत्य या कार्यक्रम नही होता है। इसलिए जिन लोगों की भगवती देवी मां के प्रति श्रद्धा आस्था नही है, ऐसे लोगों को गरबा समारोह मे नही जाना चाहिए। कुछ लोग एक खास मानसिकता को लेकर ऐसे स्थानों पर जाते है, जिससे गरबा खेलने वाली माताओं बहनों को इससे परेशानी होती है। धार्मिक भावनाऐं आहत होती है। विहीप के नेता ने कहा कि प्रत्येक गरबा प्रतिभागी को समारोह के प्रवेश द्वार पर रखी देवी भगवती मां की तस्वीर के सामने शीश झुकाकर ही अंदर प्रवेश करना चाहिए। कई गरबा के आयोजक पिछले कई सालों से इस नियम का पालन करते आ रहे है।











