

खबर विश्वस्त सूत्रों से
ध्वस्तीकरण की कार्यवाही से घबराए रेलवे रोड़ स्तिथ ईगल होटल के मालिक सन्नी अरोड़ा को लेकर अब होटल व्यवसायियों ने सन्नी अरोड़ा से अपना हाथ खींचा, अन्य होटल वालो की शिकायत करने की जानकारी मिलने के बाद मचा हड़कम्प, होटल एसोसिएशन से निकालने की तैयारी: सूत्र
होटल जगत का खलनायक है सन्नी अरोड़ा: सूत्र
सहारनपुर: जब खेत ही बाड़ को खाने लगे तो उसका भगवान ही मालिक है, सूत्रों की माने तो ईगल होटल के नजूल पट्टा संख्या 07 के अवैध बैनामे पर कार्यवाही की सूचना के बाद तथा प्राधिकरण में गलत ढंग से आवासीय पास किये मानचित्र को मण्डलायुक्त द्वारा ध्वस्तीकरण के कार्यवाही के लिए काफी समय से आदेश किये गए है वही सन्नी अरोड़ा इन आदेशों के बाद से विक्षिप्त बताया जा रहा है यही नही पिछले कई दिनों से यह सनी अरोड़ा सभी घण्टाघर रेलवे रोड के होटलों की शिकायतें करता हुआ बताया जाता है वही अभी 3 दिन पूर्व इसके द्वारा होटल रेडिक्सन की शिकायत की गई जिसमें भारी पुलिस बल द्वारा होटल की जांच की गई यही नही होटल सूर्यलोक, उत्तम हेरिटेज, उत्तम होटल, आकाश होटल, आदर्श होटल, सत्कार होटल, ओर अन्य कई होटल की शिकायत इसके द्वारा की जाने और भेद खुलने के चलते अब इस सन्नी अरोड़ा को होटल जगत का तंखैय्या घोषित किये जाने की जानकारी मिल रही है, हालांकि जल्द ही ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को लेकर भी यह तरह तरह के प्रपंच रच रहा है, बहरहाल ध्वस्तीकरण की तलवार लटकने के चलते अब यह मण्डलायुक्त कार्यालय के चक्कर काट रहा है यही नही होटल व्यवसायियों का कहना है कि ईगल होटल आज सबसे अनियमित होटल की श्रेणी में आता है जिसमे किसी नियम का पालन तक नही किया जाता है तथा नाबालिग उम्र और स्कूली यूनिफार्म के साथ अलग अलग धर्मो के लोगो को होटल बिना वैध आईडी के बिना दिए जाने से किसी दिन बड़ा झगड़ा हो सकता है जिसका नुकसान अन्य होटल वालो को उठाना पड़ सकता है। जनहित में इसके होटल ईगल की जांच जनहित में आवश्यक है अन्यथा किसी दिन की बड़ा हादसा सम्भावित है।
एलिक सिंह
पत्रकार
खबर सूत्रों के हवाले से






