A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम

थाना नानौता पुलिस ने 01 शातिर अभियुक्त किया गिरफ्तार जिसके कब्ज़े से 01 तमंचा व 03 ज़िन्दा कारतूस 315 बोर बरामद.....

IMG 20241003 WA0131 1

थाना नानौता पुलिस ने 01 शातिर अभियुक्त किया गिरफ्तार जिसके कब्ज़े से 01 तमंचा व 03 ज़िन्दा कारतूस 315 बोर बरामद…..

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व वांछित वारण्टी शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना नानौता पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 01 शातिर अभियुक्त निशान्त राणा उर्फ कल्लू पुत्र मनवीर सिह निवासी ग्राम दलहेडी थाना बडगांव जनपद सहारनपुर को अपना रेस्टोरेन्ट सहारनपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्ज़े से 01 तमन्चा 315 बोर व 03 ज़िन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुऐ व बिना कागजात की अपाचे मोटरसाइकिल अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज की गयी। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना नानौता पर अपराध से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि मैं लोगो को डराने धमकाने के लिये अपने पास तमन्चा रखता हूँ। यह तमंचा मैने राह चलते एक व्यक्ति से खरीदा था जिसका नाम व पता मे नही जानता हूँ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!