A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending
गुटखा रोड पर थूकने वालों की अखबार में छपे फोटो '
शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट
‘ गुटखा रोड पर थूकने वालों की अखबार में छपे फोटो ‘
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक अनोखा सुझाव दिया । उन्होंने कहा कि पान मसाला खाकर सड़कों पर थूकने वाले लोगों की तस्वीरें खींची जानी चाहिए । इसके बाद उनकी तस्वीरें अखबार में छापनी चाहिए । वह नागपुर नगर निगम द्वारा आयोजित स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे । गडकरी ने कहा देश के लोग बहुत होशियार हैं । चॉकलेट खाने के बाद वे उसका रैपर फेंक देते हैं । वहीं व्यक्ति जब विदेश जाता है तो चॉकलेट खाने के बाद रैपर जेब में रख लेता है । विदेश में यह व्यवहार बदल जाता है । उन्होंने कहा , पहले मेरी आदत थी मैं चॉकलेट का रैपर बाहर फेंक देता था । पर अब चॉकलेट खाता हूं , तो रैपर जेब में रख लेता हूं । फिर कूड़ेदान में फेंक देता हूं ।







