सेवा में,
श्रीमान मुख्य राज्य आयुक्त महोदय
बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड
बुद्ध मार्ग, पटना
विषय : पितृ पक्ष मेला के अंतिम दिन दो बच्चों के मृत्यु के संबंध में।
महोदय,
दिनांक 2 अक्टूबर,24 को बहुत ही दुखद घटना हुई। भारत स्काउट और गाइड से जुड़े दो बच्चों को फल्गु नदी में डूबने से मृत्यु एक हृदय विदारक घटना है। इस दुखद घटना के संदर्भ में पूरा विवरण निम्न प्रकार है।
1.मैं विगत माह से ही राज्य मुख्यालय को सचेत कर रहा था कि गया जिला में समानांतर संगठन चल रहा है जिसका नायक प्रदीप पाण्डेय, पूर्व जिला सचिव और राज किशोर पाण्डेय हैं।
2.जिला प्रशासन के द्वारा स्काउट और गाइड के 138 बच्चों की सूची जारी की गई थी । बच्चों के प्रतिनियुक्ति से संबंधित स्थानों के नाम भी जिला प्रशासन द्वारा ही सुनिश्चित किया गया था।
3.बच्चों के आवासन की सुविधा जिला स्कूल ,गया में की गई थी। बच्चों के साथ शिक्षक और जिला संगठन आयुक्त भी रहते थे।
4.सुबह में बच्चे 7.30 में जिला स्कूल से निकलते थे और करीब 8 बजे से अपने कार्य पर लगते थे जबकि यह घटना सुबह 7 बजे की है।
5.मृतक बच्चों का नाम जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए 138 नामों की सूची में नहीं है।
6.पूर्व जिला सचिव प्रदीप पाण्डेय द्वारा भी कुछ बच्चों को बुलाया गया था जिसकी जानकारी जिला मुख्य आयुक्त, संगठन आयुक्त और जिला प्रशासन को नहीं थी। सभी बच्चे स्काउट गाइड के यूनिफॉर्म में रहते थे इसलिए पहचान पाना मुश्किल था। प्रदीप पाण्डेय के द्वारा बुलाए गए बच्चे ही इस दुखद घटना के शिकार हो गए।
आग्रह है कि उपरोक्त बिन्दुओं पर विचार करते हुए राज्य मुख्यालय से भी इसकी जांच कराई जाए। जांच के बाद जिला पदाधिकारी को भी प्रतिवेदन प्रेषित किया जाए।
जिला प्रशासन द्वारा प्रेषित सूची संलग्न है।
भवदीय
पुरंदर सावर्ण्य
जिला मुख्य आयुक्त
गया
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज