
04 को डीडीयू , 06 को छेरत एवं जवां और 11 फरवरी को डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का होगा निरीक्षण

आयुक्त , अलीगढ़ मण्डल , अलीगढ़ संगीता सिंह द्वारा पं ० दीनदयाल उपाध्याय , जिला संयुक्त चिकित्सालय , अलीगढ़ , अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल , छेरत एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जवॉ के साथ ही डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर , अण्डला का विभिन्न तिथियों में स्थलीय निरीक्षण किया । संयुक्त विकास आयुक्त मंशाराम यादव ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मण्डलायुक्त 04 फरवरी को दोपहर 12 बजे डीडीयू चिकित्सालय अलीगढ़ , 06 फरवरी को अपरान्ह 02 बजे से अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल , छेरत एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जवां और 11 फरवरी को अपरान्ह 2 बजे से डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर अण्डला का स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा । उन्होंने संबंधित अधकारियों को निरीक्षण के लिए समय से प्रगति पुस्तिका उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ।




