A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेकृषिगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशधनबादधार्मिकनई दिल्लीबोकारोमनोरंजनरामगढ़लाइफस्टाइलसरायकेला

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए वार्षिकोत्सव समारोह आवश्यक,शिव किशोर शर्मा 

रांची:आर.आर.पब्लिक स्कूल, रामनगर,शिव दुर्गा कॉलोनी,नवा सोसो रांची में सरस्वती पूजा एवं वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाई गई।

रांची:आर.आर.पब्लिक स्कूल, रामनगर,शिव दुर्गा कॉलोनी,नवा सोसो रांची में सरस्वती पूजा एवं वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाई गई।IMG 20250204 WA0036

इस मौके पर मुख्यअतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप मे ए.एस. एस.पी.एल ग्रुप ऑफ कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के ब्रांड एंबेसडर रोहित कुमार,छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकिशोर शर्मा,मानव कल्याण मंच के वरीय संरक्षक विजय पाठक,विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के मुख्य संयोजक संतोष कुमार श्रेयांश,नारी सेना के अध्यक्ष पूनम सिंह,संरक्षक मनीषा झा,जिला अध्यक्ष कमला विश्वकर्मा,एचीवर्स पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर राज सिंह,सच्चिदानंद विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।IMG 20250204 WA0037

कार्यक्रम का शुभारंभ रिबन काटकर,गणेश वंदना एवं स्वागत गान से हुआ।अतिथि के तौर पर उपस्थित रोहित कुमार ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी वहीं शिव किशोर शर्मा ने कहा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए वार्षिक उत्सव समारोह अत्यंत आवश्यक है ऐसे कार्यक्रम से बच्चों में उत्साह बढ़ती है साथ ही झिझक भी दूर होती है।बच्चे अपनी कला कौशल को खुलकर प्रदर्शित करते हैं।रीति,निमिता,अर्पणा, वर्षा,ऋतिक,नितेश,पीयूष,प्रेम आदि आदि बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान

नाटक,देशभक्ति,भोजपुरी, नागपुरी फिल्मी तर्ज पर नृत्यगान पेशकर सभी लोगों को हंसाया एवं झुमाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के डायरेक्टर रविरंजन कुमार ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों को सरस्वती पूजा की बधाई दिए साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम समाप्ति के पूर्व विद्यार्थियों को पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया गया।मंच संचालन पूनम झा एवं धन्यवाद ज्ञापन गौतम कुमार शर्मा ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से विद्यालय परिवार के अंजू देवी,सरस्वती देवी,चांदनी कुमारी,मालती देवी,सरिता उरांव,अंजली कुमारी,नीतू कुमारी,रूही कुमारी, सोनम कुमारी,पूजा कुमारी,दीक्षा कुमारी,नीरज कुमार,सूरज सर, चिंता देवी आदि आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रवि रंजन कुमार,डायरेक्टर,

हेल्पलाइन:6207862869

Back to top button
error: Content is protected !!