A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरराजस्थान

पीएनबी का महालोन मेला सीकर मे 7 व 8 फरवरी को विभिन्न स्कीमों के तहत दिए जाएंगे लोन

कारोबार बढ़ाने वालों को भी मिलेगा लाभ

वंदे भारत लाइव टी वी न्यूज़ संवादाता- श्रवण कुमार फगेडिया

सीकर 5 फरवरी। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा महालोन मेला 7 व 8 फरवरी को शिव शक्ति रेजीडेंसी, पिपराली सर्किल, आरटीओ चौराहा, जयपुर-झुंझुनू बाईपास रोड, सीकर में होम लोन एवं सोलर लोन मेला लगाया जाएगा। मेले में विभिन्न स्कीमों के तहत लोन प्रदान किए जाएंगे।
पीएनबी के मण्डल प्रमुख सुधांशु भूषण ने बताया कि सीकर में व्यापार को बढ़ाने के अलावा हाउसिंग लोन एवं सोलर लोन पर विशेष तौर पर ध्यान केन्द्रित रहेगा।

उन्होंने बताया कि 7 और 8 फरवरी को शिव शक्ति रेजीडेंसी सीकर में पीएनबी होम लोन एवं सोलर लोन मेला लगाया जाएगा। इस दौरान अनेक बिल्डर के साथ-साथ सोलर प्लेटों के डीलर भी इस मेले में शामिल होंगे।

इस लोन मेले का लोगों को भरपूर फायदा होगा, वे रियायती दरों पर सोलर प्लेटों के अलावा भूखंड भी खरीद सकेंगे। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को सीकर में ही पीएनबी एमएसएमई मेला लगाया जाएगा।

इस मेले का फायदा उन लोगों को सबसे अधिक होगा जो वर्तमान में कोई न कोई कारोबार कर रहे है और कारोबार को बढ़ाने की इच्छा रखते हैं तथा नए लोग जो कोई अपना व्यापार शुरू करना चाहते है, इस मेले में आकर्षक छूट के साथ लोन ले सकेंगे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!