A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

युवक ने महिला पर तेजाब डाला: मुरादाबादमें महिला बोली- रंजिश रखता है, इसलिएएसिड फेंका; SHO ने कहा- महिला के बयानसंदिग्ध

Screenshot 20250205 15392020250205 153438मुरादाबाद में एक महिला के घर में घुसे युवक ने महिलाके ऊपर तेजाब फेंक दिया। हमले में महिला का चेहराऔर गर्दन बुरी तरह झुलस गए हैं। महिला को नाजुकहालत में अस्पताल में भरती कराया गया है। घटनामुरादाबाद के ठाकुरद्धारा थाना क्षेत्र में माता वाली कीबताई जा रही है।

पीड़िता की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगइकट्ठा हुए। इसके बाद पुलिस को घटना के बारे मेंसूचना दी गई। झुलसी महिेला को पहले ठाकुरद्वारासीएचसी ले जाया गया। इसके बाद उसे जिला अस्पतालले जाकर बर्न वार्ड में एडमिट किया गया है।

महिला का नाम आशिया है। उसके पति की 6 साल पहले मौत होचुकी है।

इस घटना के बारे में ठाकुरद्वारा के एसएचओ का कहनाहै कि महिला ने रंजिश में पड़ोसियों को फंसाने के लिएबयान दिया है। घटना कुछ और है, जिसे दूसरे अंदाज मेंपेश किया जा रहा है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला का नाम आशिया है।उसके पति की 6 साल पहले मौत हो चुकी है। कल रातसूचना मिलने पर महिला को तुरंत सीएच्ी भेजा गयाथा। प्रारंभिक जांच में ये बात सामने आई है कि महिलाका अपने पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों से विवाद है।

महिला ने पड़ोसी पर एसिड फेंकने का आरोप लगाया है।लेकिन जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। महिला की ओरसे अभी घटना के बारे में कोई तहरीर नहीं दी गई है।तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत करके कार्रवाई कीजाएगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!