A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

इटावा में आयोजित हुआ आंगनबाड़ी प्रशिक्षण कार्यक्रम

भारी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां रही उपस्थित, संचारी रोग नियंत्रण पर दिया गया जोर

IMG 20241004 194458इटवा में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

रोगियों को स्वास्थ दिलाने के लिए हुई पहल

प्रशिक्षक व ब्लाक समन्वयक यूनिसेफ शिवानंद तिवारी ने बताया कि दस्तक अभियान के दौरान आंगनबाड़ी को आशा कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर दस्तक देनी है।

रोगी बच्चों को करें चिंहित

जुकाम, बुखार, खांसी के पीड़ितों की सूची बनाने केसाथ कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों को भी चिंहित करके उनकी सूची बनानी है। जिससे सभी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों।IMG 20241004 19455531 अक्टूबर तक चलना है अभियान

प्रशिक्षक, बीसीपीएम इटवा शिव शंकर वरूण नेकहा कि 1 से 31 अक्टूबर तक विशेष संवारी रोग नियंत्रण अभियान और 11 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलेगा। इस कार्यक्रम में कार्यकत्रियां लोगों को संचारी रोग से बचाव के प्रति जागरूक कर अभियान की जरूरी सूचनाएं एकत्रित करेंगी।आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया निर्देश

कार्यकात्रियों को यह निर्देश दिया गया कि संचारी रोग नियंत्रण के लिए क्या-क्या बचाव करना है, इसके बारे में सभी को जागरूक करना है। तथा दस्तक कार्यक्रम में सभी आंगनबाडी कार्यकत्रियों को आशा बहओं केसाथ घर-घर दस्तक देनी है।

कार्यक्रम में सभी दिखाएं गंभीरता

सीडीपीओ इटवा मंजूलता गौतम ने बताया कि प्रशिक्षण में जो भी जानकारियां दी गई हैं, उसी के अनुसार सभी को कार्य करना है। कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की जानकारियां भी एकत्रित करनी है।

प्रशिक्षित कर्मियों को जानकारी देने को कहा

जागरूकता से ही बीमारी से बचा जा सकता है। इस लिए सभी कार्यकत्रियां प्रशिक्षित में बताई गई जानकारियों के अनुसार कार्य करें।

प्रशिक्षण बड़ी संख्या में आई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां

प्रशिक्षण में मुख्य सेविका सुतोष कुमारी, आरओ ओम प्रकाश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!