A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

रानी दुर्गावती जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई

Screenshot 20241005 125039 Facebook। सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी।रानी दुर्गावती के पंचसती जन्म समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें रानी दुर्गावती की जीवनगाथा, उनके शासनकाल, शौर्य – पराक्रम एवं बलिदान पर छात्र-छात्राओं ने निबंध, क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं में सहभागिता की। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भाग्यश्री राजपूत, द्वितीय स्थान शोभा सिंह एवं तृतीय स्थान शिवानी विश्वकर्मा ने हासिल किया। क्विज प्रतियोगिता के अंतर्गत विजेताओं में प्रथम स्थान पर अनुराग ठाकुर, द्वितीय स्थान पर सादिक खान तथा तृतीय स्थान पर अमिताभ पटेल रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भावना लोधी, द्वितीय स्थान सुरभि शुक्ला तथा तृतीय स्थान आलिया खान का रहा। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता के मार्गदर्शन में डॉ. शिखा चौबे, डॉ. भारत शुक्ला, डॉ. वसुंधरा गुप्ता एवं डॉ. सबीहा ताबीर ने प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्था प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता जी ने सभी को शुभकामनाएं दीं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!