
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। शारदीय नवरात्रि के पंचम दिवस स्कंदमाता के स्वरूप की श्री सिद्धेश्वरी धाम एम पी ई बी मंदिर परिसर मकरोनिया में 2100 दीप प्रज्ज्वलित कर मातारानी की महाआरती की गयी। आरती में श्रद्धालु अपने घर से हजारों की संख्या में घी के दीपक बनाकर लाये और आरती की। मंदिर के आचार्य अवधेश महाराज ने बताया कि पाचवाँ दिवस भगवान कार्तिकेय की माता और देवी दुर्गा के एक अन्य स्वरूप स्कंदमाता को समर्पित है. कहा जाता है कि मां स्कंदमाता की पूजा करने से उनके पुत्र भगवान कार्तिकेय की कृपा मिलती है, क्योंकि वह उन्हें अपने साथ लेकर चलती हैं, और जो लोग स्कंदमाता की पूजा करते हैं उन्हें शक्ति, समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है। 
पुजारी द्वय बद्री प्रसाद दुबे, बालकृष्ण तिवारी महाआरती में यजमान देवेन्द्र कुर्मी,अभि रैकवार जिला संयोजक बजरंग दल,आर आर पाराशर,,अमर रैकवार, योगेश पटेल, विशाल कुर्मी,गौरव विश्वकर्मा, आदर्श अहिरवार, मोहित पटेल,संजय यादव,सूरज पटेल, अनिकेत पटेल,मौसम उपाध्याय, विक्रम आठिया अभिषेक आठिया, ऋषि रैकवार सहित हजारों की संख्या में मातारानी के भक्तगण उपस्थित रहे।




