A2Z सभी खबर सभी जिले की

आइजीआरएस में झूठी आख्या लगाकर जिला को मिला प्रथम स्थान*

आइजीआरएस में झूठी आख्या लगाकर जिला को मिला प्रथम स्थान*

*आइजीआरएस में झूठी आख्या लगाकर जिला को मिला प्रथम स्थान*IMG 20241008 WA0050

 

जिलाधिकारी धनश्याम मीना के कुशल मार्गदर्शन व निर्देशन में जनपद हमीरपुर को आईजीआरएस में जनसमस्याओं के गलत निस्तारण में माह सितम्बर की रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है | प्रदेश स्तर पर जारी माह सितम्बर की रैंकिंग में जनपद को 95.38 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कुमार चक्रेश त्रिवेदी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में जनसमस्याओं का पूर्ण गंभीरता के साथ निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है | अपर जिलाधिकारी द्वारा लंबित प्रकरणों की स्वयं समीक्षा की जाती है एवं निस्तारण सुनिश्चित कराया जाता है | जिलाधिकारी जनता दर्शन में सभी उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी नियमित रूप से ऑनलाइन जुड़े रहकर शिकायतकर्ता की समस्याओं के सम्बन्ध में त्वरित संज्ञान लेते हैं जिससे समस्याओं का प्रभावी निस्तारण हो रहा है | आईजीआरएस सन्दर्भों सहित सम्पूर्ण समाधान दिवस सन्दर्भ, ऑनलाइन सन्दर्भ तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सन्दर्भ की शिकायतों के निस्तारण में शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को यथावश्यक पुलिस बल सहित मौके पर जाकर शिकायतकर्ता एवं सम्बंधित स्थानीय लोगों के साथ समस्या का स्थलीय निस्तारण के निर्देश दिए हैं | समस्या का निस्तारण नियत समय में करते हुए शिकायतकर्ता को अवगत कराने एवं प्राप्त फीडबैक के आधार पर कार्यवाही की जा रही है | स्वयं जिलाधिकारी द्वारा रैंडमली शिकायतकर्ताओं से मिलकर मौके पर निस्तारण का जायजा लिया जा रहा है |

जिलाधिकारी ने आईजीआरएस टीम सहित सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए इसी प्रकार प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए हैं | हरसुंडी गांव निवासी करिश्मा देवी ने बताया कि विगत 16 सितम्बर को मतत्व योजना का लाभ न मिलने पर प्रदेश सरकार की आईजीआरएस पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत की थी लेकिन बाल विकास परियोजना अधिकारी ने झूठी आख्या लगाकर रिपोर्ट लगा दी जबकि शिकायत का कोई समाधान नही हुआ। वही हरसुंडी गांव निवासी सुनील कुमार ने कदौरा गांव की गलियों में भरे कीचड़ की शिकायत की थी लेकिन सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने गलत आख्या लगाकर सरकार की मंशाओं में पानी फेरने का काम किया जा रहा है। बात करे जनपद को प्रथम स्थान दिलाने की तो अधिकतर शिकायत का निस्तारण गलत रिपोर्ट लगाकर अधिकारी पल्ला झाड़ लेते है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!