A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेश
Trending

J&K : नेशनल कॉन्फ्रेंस वाले गठबंधन को बहुमत, जीतीं 49 सीटें, बीजेपी 29 सीटों के साथ दूसरे पायदान पर

जम्मू कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटों पर इलेक्शन हुआ था. इनमें से नेशनल कॉन्फ्रेंस वाले गठबंधन ने कुल 49 सीटें जीती हैं. जबकि बहुमत के लिए 48 सीटों की आवश्यकता था.

Final Result of Election 768x428 1
जम्मू कश्मीर में चुनाव नतीजों की तस्वीर साफ हो चुकी है. यहां नेशनल कॉन्फ्रेंस वाले गठबंधन ने बहुमत हासिल कर लिया है. बता दें कि जम्मू कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटों पर इलेक्शन हुआ था. इनमें से नेशनल कॉन्फ्रेंस वाले गठबंधन ने कुल 49 सीटें जीती हैं. जबकि बहुमत के लिए 48 सीटों की आवश्यकता था. मतलब बहुमत से एक सीट अधिक. वहीं यहां बीजेपी 29 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही है. बता दें कि उमर अब्दुल्ला ने बडगाम और गांदेरबल दोनों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है.

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 42, कांग्रेस ने छह और सीपीएम ने जीती एक सीट
नेशनल कॉन्फ्रेंस वाले गठबंधन जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस, सीपीएम, जेकेएनपीपी(आई) पार्टी शामिल थीं. इनमें से नेशनल कॉन्फ्रेंस का वोट शेयर 23.63 प्रतिशत रहा. उसने 42 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की. वहीं कांग्रेस ने छह सीटों पर विजय हासिल की उसका वोट शेयर 11.79 प्रतिशत रहा. सीपीएम ने एक सीट जीती उसका वोट शेयर 0.59 प्रतिशत रहा. जेकेएनपीपी(आई) खाली हाथ रही. उसका वोट शेयर 1.17 प्रतिशत रहा.

तीन सीटों पर सिमटी पीडीपी
वहीं यहां बीजेपी ने अकेले चुनाव लड़ा. उसने 29 सीटें जीतीं. बीजेपी का वोट शेयर 25.33 प्रतिशत रहा. जेएंडके पीडीपी की बात करें तो उसने तीन सीटों पर जीत हासिल की. उसका वोट शेयर 9.04 प्रतिशत रहा. AIP ने एक सीट पर जीत हासिल की. उसका वोट शेयर 2.88 प्रतिशत रहा. वहीं जमात खाली हाथ रही उसका वोट शेयर 1.10 प्रतिशत रहा.

अन्य ने भी जीतीं कुल आठ सीटें
IND ने छह सीटों पर विजय हासिल की. उसका वोट शेयर 12.79 प्रतिशत रहा. आम आदमी पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की. उनका वोट शेयर 0.53 प्रतिशत रहा. जेकेपीसी ने ने भी एक सीट जीती. उसका वोट शेयर 2.51 प्रतिशत रहा.

Show More

Vishal Leel

Sr Media person & Digital Creator
Back to top button
error: Content is protected !!