A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेश
Trending

Haryana Elections Results: हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, 48 सीटों पर लहराया परचम, कांग्रेस की झोली में 37 सीटें, INLD दो पर विजयी

सत्तारूढ़ भाजपा ऐसी पार्टी बन गई है जो राज्य की सत्ता में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। जनादेश की बात करें तो सत्ता में काबिज पार्टी को राज्य की जनता ने सबसे बड़ा जनादेश दिया है।

haryanaelection
बीजेपी सभी अनुमानों को गलत साबित करते हुए लगातार तीसरी बार जीत हासिल करते दिख रही है
Haryana Elections Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एकबार फिर एंटी इनकम्बेंसी को मात देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। सत्तारूढ़ भाजपा ऐसी पार्टी बन गई है जो राज्य की सत्ता में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। जनादेश की बात करें तो सत्ता में काबिज पार्टी को राज्य की जनता ने सबसे बड़ा जनादेश दिया है। राज्य की 90 सीटों में उसे 48 सीटें हासिल हुई हैं, जो कि बहुमत के जादुई आंकड़े (46 सीटें) से ज्यादा है। जबकि कांग्रेस जो कि नतीजों से पहले एग्जिट पोल के अनुमान से गदगद थी, उसे 37 सीटें हासिल हुई हैं। जबकि नतीजों से पूर्व पार्टी को राज्य में सरकार बनाने का विश्वास था।

एग्जिट पोल्स में कांग्रेस को बंपर सीटें मिल रही थीं। जबकि नतीजा इसके विपरीत रहा। इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) को दो सीटें मिली हैं। वहीं तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। इससे पिछले विधानसभा चुनाव 2019 की बात करें तो भाजपा ने यहां 40 सीटें जीती थीं। जबकि कांग्रेस के खाते में 31 सीटें आईं थीं। आईएनएलडी को दो सीटें और अन्य के खाते में 3 सीटें गई थीं। इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों की सीटों में इजाफा हुआ है। आपको बता दें कि राज्य में 90 सीटों के लिए 5 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान कराए गए थे और 8 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे घोषित हुए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी एक्जिट पोल के अनुमान के ठीक विपरीत राज्य में तीसरी बार अपनी सरकार बनाने जा रही है। जबकि एग्जिट पोल में कांग्रेस दस साल बाद राज्य की सत्ता में वापसी कर रही थी।

Show More

Vishal Leel

Sr Media person & Digital Creator
Back to top button
error: Content is protected !!