A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

अंबिका महाविद्यालय पल्लू खेल मैदान में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर अंतर महाविद्यालय कबड्डी (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता का आज समापन हुआ

 

 

 

 

IMG 20241008 WA0038

 

अम्बिका महाविद्यालय पल्लू खेल मैदान में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर अन्तर महाविद्यालय कब्बड्डी (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता का आज समापन हुआ ! फाइनल मैच अम्बिका महाविद्यालय व SBN महाविद्यालय सिधमुख के मध्य खेला गया था ! जिसमे अम्बिका महाविद्यालय विजय रहा और कब्बड्डी (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता 2024 अपने नाम किया ! समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता MGSU स्पोर्ट्स बोर्ड सदस्य धर्मवीर सिंह शेखावत व वशिष्ठ अतिथि MGSU ओब्जार्वर श्री पवन न्योल , सरपंच सुनीता देवकीनंदन जोशी, मुकेश पहलवान (नेशनल रेसलर), मनोज शर्मा निदेशक,SBN कॉलेज सिधमुख, रहे! इस प्रतियोगिता में बेस्ट कैचर अभिषेक (अम्बिका कॉलेज), बेस्ट रेडर सोनू (SBN कॉलेज), बेस्ट प्लेयर हरीश(अम्बिका कॉलेज), को ट्रॉफी प्रदान की गई ! इसी प्रकार विजेता व उपविजेता टीम को शानदार आकर्षक ट्रॉफी व 🥇 मेडल प्रदान किए गए ! महाविद्यालय निदेशक देवकीनंदन जोशी व प्राचार्य ड्रा. तेजपाल ने उपस्थित अतिथियों, जिला शिक्षा विभाग, निजी संस्थाओं, के स्टॉफ व इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोगी तमाम लोगो का अभिवादन करते हुए सम्मान प्रतिक, सॉल प्रदान किया ! इस कार्यक्रम का मंच संचालन दलीप शर्मा ने किया !

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!