A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत जीणमाता मेले में खाद्य वस्तुओं की जांच

अवधिपार 20 किलो घी करवाया नष्ट

1728405187686

सीकर. चिकित्सा विभाग की ओर से जीणमाता मेले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निर्मल सिंह ने बताया कि जीणमाता मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं ताजा खाद्य वस्तुएं उपलब्ध हो, इसके लिए शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत मेले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदनलाल बाजिया, महमूद अली, नंदराम मीणा ने मैसर्स जगदम्बा मिष्ठान भंडार के यहां अवधि पार मिले 8 किलोग्राम घी नष्ट करवाया। टीम को यहाँ से कृष्णा, महान, डेयरी टच ब्रांड का अवधिपार घी मिला। साथ ही जय जीण मिष्ठान एंड खिलौना स्टोर से महान व कृष्णा ब्रांड का 12 किलोग्राम अवधी पार घी नष्ट करवाया गया।

इसके अलावा पूजा मिष्ठान भंडार के यहां से मावा पेड़ा, जीणमाता मिष्ठान भंडार के यहां से मावा, काजल शिखर चाट एन्ड मिष्ठान भंडार से मैदा का सैम्पल लिया। सभी सैम्पलों को जांच के लिए जयपुर भेजा है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!