?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरबलौदा बाजार

साइबर जागरूकता अभियान में दुर्ग पुलिस की नई पहल – पुलिस वाहनों पर 1930 साइबर हेल्पलाइन स्टिकर।

साइबर जागरूकता अभियान में दुर्ग पुलिस की नई पहल – पुलिस वाहनों पर 1930 साइबर हेल्पलाइन स्टिकर।

20241010 061920

रिपोर्ट :-प्रशान्त पटेल


दुर्ग, छत्तीसगढ़। : साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए दुर्ग पुलिस ने एक नई पहल की शुरुआत की है। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, श्री रामगोपाल गर्ग के नेतृत्व में दुर्ग पुलिस ने अपने सभी वाहनों पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 का स्टिकर प्रदर्शित कर लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने का अनूठा प्रयास किया है। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक साइबर हेल्पलाइन की जानकारी पहुंचाना और उन्हें साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक करना है।

20241010 061922

इस महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत स्वयं पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने की, जिन्होंने अपनी शासकीय कार पर 1930 हेल्पलाइन का स्टिकर चिपकाकर इसे आम जनता तक पहुंचाने का संदेश दिया। इसके बाद दुर्ग पुलिस के सभी वाहनों पर इस स्टिकर को लगाया गया, ताकि आम जनता साइबर अपराधों की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर दे सके और आवश्यक सहायता प्राप्त कर सके।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 को हर नागरिक तक पहुंचाना और लोगों को यह जानकारी देना है कि साइबर अपराध होने की स्थिति में वे किस प्रकार मदद ले सकते हैं। इस पहल से नागरिकों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ेगी एवम समाज को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और नागरिकों को तुरंत सहायता प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।

उपस्थित अधिकारी: इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री वेद व्रत सिरमौर, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग (आईपीएस) श्री चिराग जैन, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर श्री सत्य प्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी श्री हरीश पाटिल, रक्षित निरीक्षक दुर्ग श्री नीलकंठ वर्मा, उप निरीक्षक एवम नोडल सायबर प्रहरी अभियान डॉ संकल्प राय सहित सभी थाना प्रभारी और पेट्रोलिंग कर्मचारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!