A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

अनियंत्रित कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरी

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। रहली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सुनार नदी में गिर गई। दुर्घटना में कार में सवार ड्राइवर घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला जांच में लिया। दुर्घटनाग्रस्त हुई कार को नदी से बाहर निकल गया है। जानकारी के अनुसार रहली जबलपुर बायपास परिस्थित सुना नदी पर बने बड़े पुल पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर जब तक कार को संभालता कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे नदी में जा गिरी। दुर्घटना में ड्राइवर घायल हो गया घटना देख राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी पुलिस ने घायल ड्राइवर को रहली अस्पताल भेजा। रहली अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर संदीप असाटी ने बताया कि नदी में कार गिरने से ड्राइवर घायल हुआ था जिसने अपना नाम यश उर्फ़ राहुल ठाकुर उम्र 30 साल निवासी मकरोनिया होना बताया है। दुर्घटना में ड्राइवर को मामूली चोट आए हैं प्राथमिक उपचार दिया गया है वह खतरे से बाहर है प्राथमिक तौर पर ड्राइवर नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था

Back to top button
error: Content is protected !!