

सहारनपुर: चोरों के हौसले बुलंद, मंदिर से चुराई गई चांदी की नाग
सहारनपुर: सहारनपुर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, और अब उन्होंने धार्मिक स्थलों को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। रेलवे स्टेशन पर स्थित शनि मंदिर में चोरों ने शंकर भगवान के शिवलिंग के ऊपर लगे चांदी के नाग को चुरा लिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर प्रबंधन में हड़कंप मच गया। चोर ने चोरी करते समय सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसमें उसे शिवलिंग के ऊपर से चांदी का नाग चुराते हुए देखा जा सकता है। चोर ने नाग को एक प्लास्टिक के कट्टे में डालकर मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और पुलिस से मांग की है कि शीघ्र ही चोर को पकड़ा जाए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और लोगों ने मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
रिपोर्ट एलिक सिंह
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
8217554083















