?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सहारनपुर से बड़ी खबर:

सरसावा क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत पुलिस का जागरूकता अभियान तेजी से जारी है। एसएसपी रोहित सिंह सजवान और एसपी देहात सागर जैन के दिशा-निर्देश पर, एन्टीरोमियो पुलिस टीमें स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्राओं और शिक्षिकाओं को उनके अधिकारों और महिला सुरक्षा के बारे में जागरूक कर रही हैं।

WhatsApp Image 2024 10 16 at 1.08.59 PM

सहारनपुर से बड़ी खबर:
सरसावा क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत पुलिस का जागरूकता अभियान तेजी से जारी है। एसएसपी रोहित सिंह सजवान और एसपी देहात सागर जैन के दिशा-निर्देश पर, एन्टीरोमियो पुलिस टीमें स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्राओं और शिक्षिकाओं को उनके अधिकारों और महिला सुरक्षा के बारे में जागरूक कर रही हैं।

कल सरसावा के गांव पहलवानपुर के जनता इंटर कॉलेज में पुलिस टीम ने एक गोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र ने छात्राओं को सरकार द्वारा महिला सुरक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल मनिता सिंह और सरिता ने भी हिस्सा लिया।

पुलिस ने बाल विवाह, यौन उत्पीड़न, सोशल मीडिया के दुरुपयोग जैसे मुद्दों पर छात्राओं को जागरूक किया और 1090 वूमेन हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा जैसी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी।

सरसावा क्षेत्र में एन्टीरोमियो पुलिस टीम लगातार महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करने में जुटी हुई है।

रिपोर्ट एलिक सिंह
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
8217554083

Back to top button
error: Content is protected !!