?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

बच्चों के दूध में मिलाया जा रहा है पानी

सिद्धार्थ नगर। प्राथमिक विद्यालय मैनिहवा विकास खंड खुनियांव जिला सिद्धार्थनगर में दूध में भर भर जग पानी डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल आज का है वायरल वीडियो। इस विषय में खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश मिश्रा से कई बार शिकायत की गई लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस बात से यह साबित हो रहा है कि यह सब करतूत खंड शिक्षा अधिकारी के मिली भगत से हो रहा है 5 अक्टूबर को इटवा तहसील समाधान दिवस में माननीय जिलाधिकारी महोदय को इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। और खंड शिक्षा अधिकारी खुनियाव को जांच करने का आदेश मिला था लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी स्कूल पर गए और जांच की वहां पर सब गलतियां पाई गई खंड शिक्षा अधिकारी ने एक हफ्ते का समय लिया था कि हम सारी व्यवस्था ठीक करवा देंगे लेकिन आज तक व्यवस्था ठीक नहीं हुई और दसवे दिन 1.5 लीटर में एक बाल्टी पानी डाला जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!