

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट बुधवार (16 अक्टूबर) से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू होना था। लेकिन बेंगलुरू में लगातार हो रही बारिश की वजह से पहले दिन का खेल रद्द कर दिया गया है। पहले सत्र का खेल प्रभावित होने के बाद आगे का खेल होने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन रुक-रुककर हो रही बारिश से आखिरकार पहले दिन का खेल समाप्त करना पड़ा।
बेंगलुरू टेस्ट का पहला दिन बारिश से प्रभावित होने के बाद दूसरे दिन खेल के समय में संशोधन किया गया है, ताकि पहले दिन का जो खेल नहीं हुआ, उसकी कुछ हद तक भरपाई की जा सके। दूसरे दिन का पहला सत्र सुबह 9:15-11:30 बजे शुरू होगा। दूसरा सत्र दोपहर 12:10-14:25, जबकि तीसरा सत्र शाम 14:45-16:45 बजे निर्धारित किया गया है।
बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौसम इतना खराब रहा कि पहले दिन टॉस तक नहीं हो पाया। मैदान को कवर किया गया है। चिंता की बात यह है कि कल भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है। मौसम विभाग ने गुरुवार भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया न्यूजीलैंड से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के खेलेगी। टेस्ट क्रिकेट में लगातार छह मैच जीतकर भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। हाल ही कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने शानदार जीत दर्ज की थी।
इसके अलावा जहां तक न्यूजीलैंड टीम की बात है, तो उसने हाल ही श्रीलंका में वाइटवॉश का सामना किया है। भारत अपने घर में बहुत मजबूत है, ऐसे में न्यूजीलैंड को सावधान रहने की जरूरत होगी। कीवी टीम कप्तान केन विलियमसन के बिना मैदान पर उतरेगी। वो चोट के कारण बाहर हैं और टॉम लैथम को सीरीज में कमान सौंपी गई है।
रोहित-विराट पर सबकी निगाहें
कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला काफी समय से खामोश है। इस सीरीज में खासतौर पर इन दोनों बैटर पर नजरें टिकी रहेंगी। रोहित और विराट भी रन बनाकर आलोचकों को जवाब देना चाहेंगे। इस साल भारतीय कप्तान ने लगभग 35 की औसत से 497 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं, जबकि कोहली छह पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं।
Logo
video
haribhoomi epaper
Dark Mode
बड़ी खबरें
बड़ी खबरें
राज्य
राज्य
एक्सक्लूसिव
एक्सक्लूसिव
ज्योतिष
ज्योतिष
ट्रेंडिंग
ट्रेंडिंग
मनोरंजन
देश
जॉब्स
एजुकेशन
मैगज़ीन
विदेश
लाइफस्टाइल
खेल
क्रिकेट समाचार
कारोबार
वायरल
टेक्नोलॉजी
धर्म-ज्योतिष
ऑटो
ओपिनियन
होम
ख़बरें
स्पोर्ट्स न्यूज़
क्रिकेट समाचार
भारत vs न्यूजीलैंड 1st Test: बारिश की भेंट चढ़ा पहला दिन, अब बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में कल होगा टॉस
भारत vs न्यूजीलैंड 1st Test: बारिश की भेंट चढ़ा पहला दिन, अब बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में कल होगा टॉस
Last Updated: 16 Oct 2024, 04:00 PM IST
Written by: Dilip
india vs new zealand test match
भारत vs न्यूजीलैंड पहला टेस्ट: बेंगलुरु मौसम की भेंट चढ़ा पहला सत्र…
India vs New Zealand 1st Test: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट बुधवार (16 अक्टूबर) से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू होना था। लेकिन बेंगलुरू में लगातार हो रही बारिश की वजह से पहले दिन का खेल रद्द कर दिया गया है। पहले सत्र का खेल प्रभावित होने के बाद आगे का खेल होने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन रुक-रुककर हो रही बारिश से आखिरकार पहले दिन का खेल समाप्त करना पड़ा।
बेंगलुरू टेस्ट का पहला दिन बारिश से प्रभावित होने के बाद दूसरे दिन खेल के समय में संशोधन किया गया है, ताकि पहले दिन का जो खेल नहीं हुआ, उसकी कुछ हद तक भरपाई की जा सके। दूसरे दिन का पहला सत्र सुबह 9:15-11:30 बजे शुरू होगा। दूसरा सत्र दोपहर 12:10-14:25, जबकि तीसरा सत्र शाम 14:45-16:45 बजे निर्धारित किया गया है।
बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौसम इतना खराब रहा कि पहले दिन टॉस तक नहीं हो पाया। मैदान को कवर किया गया है। चिंता की बात यह है कि कल भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है। मौसम विभाग ने गुरुवार भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया न्यूजीलैंड से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के खेलेगी। टेस्ट क्रिकेट में लगातार छह मैच जीतकर भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। हाल ही कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने शानदार जीत दर्ज की थी।
इसके अलावा जहां तक न्यूजीलैंड टीम की बात है, तो उसने हाल ही श्रीलंका में वाइटवॉश का सामना किया है। भारत अपने घर में बहुत मजबूत है, ऐसे में न्यूजीलैंड को सावधान रहने की जरूरत होगी। कीवी टीम कप्तान केन विलियमसन के बिना मैदान पर उतरेगी। वो चोट के कारण बाहर हैं और टॉम लैथम को सीरीज में कमान सौंपी गई है।
रोहित-विराट पर सबकी निगाहें
कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला काफी समय से खामोश है। इस सीरीज में खासतौर पर इन दोनों बैटर पर नजरें टिकी रहेंगी। रोहित और विराट भी रन बनाकर आलोचकों को जवाब देना चाहेंगे। इस साल भारतीय कप्तान ने लगभग 35 की औसत से 497 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं, जबकि कोहली छह पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं।
IND vs NZ First Test: क्या आप जानते हैं?
••विराट कोहली को 9000 टेस्ट रन बनाने के लिए 53 रन की जरूरत है। उन्होंने इस साल अपनी पिछली छह पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है।
••न्यूजीलैंड ने अब तक 12 सीरीज में भारत में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। पिछली बार उन्होंने भारत में टेस्ट मैच 1988 में वानखेड़े में जीता था।
••टॉस जीतने वाली टीमों ने भारत में लगातार तीन टेस्ट मैचों में कभी भी लक्ष्य का पीछा करने का विकल्प नहीं चुना है, यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे बेंगलुरु में फिर से लिखा जा सकता है
भारत संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, आर अश्विन, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रित बुमरा
न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग 11: टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, विल ओ’रूर्के, अजाज पटेल









