
बहराइच।
बन्दे भारत न्यूज।
बहराइच में इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक जानकारी से बचें और अफवाहों पर ध्यान न दें.
एसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि हिंसा के दौरान युवक की मौत के संबंध में कई झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जैसे करंट लगने, तलवार से मारे जाने, और नाखून उखाड़ने की बातें, जो पूरी तरह गलत हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत गोली लगने से हुई थी.
एसपी ने यह भी कहा कि हिंसा के दौरान केवल एक व्यक्ति की मौत हुई थी…





