A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

भारतीय मीडिया महासंघ की बैठक 20 अक्टूबर को टहरौली में होगी 

भारतीय मीडिया महासंघ की बैठक 20 अक्टूबर को टहरौली में होगी

 

झांसी। भारतीय मीडिया महासंघ की बैठक 20 अक्टूबर 2024 रविवार को श्री सिद्धनाथ आश्रम टहरौली में आयोजित होंगी। जिसमें भारतीय मीडिया महासंघ के तहसील प्रभारी टहरौली अंकित गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मीडिया महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र खरे एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुल्तान आव्दी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय मीडिया महासंघ के बुंदेलखंड अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, जिलाध्यक्ष राकेश कुशवाहा, प्रमुख महासचिव राजा बाबू चतुर्वेदी एवं अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष टहरौली संजय कुशवाहा करेंगे। तहसील प्रभारी अंकित गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि पत्रकारों के हितों एवं संगठन के विस्तार एवं उनके ऊपर हो रहे शोषण को देखते हुए टहरौली में भारतीय मीडिया महासंघ के तहसील प्रभारी अंकित गौतम ने जानकारी देकर बताया कि निष्पक्ष खबर चलाने वाले पत्रकारों पर शासन स्तर से लेकर राजनेता भी खबर को चलाने को लेकर आपत्ति जताते हैं और किसी ना किसी तरह दबाव बनाकर लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है जिसकों लेकर 20 अक्टूबर को दिन रविवार को जिलास्तरीय बैठक आयोजित की जा रही है जिसमें पत्रकारों के हितों एवं शिकायत को लेकर आने वाले पीड़ितों को न्याय दिलाने को लेकर एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएंगी ।जिसमें तहसील स्तर पर पत्रकारिता करने वाले सभी साथियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी ।जिसमें बिना किसी भेदभाव के न्याय की गुहार लगाने आने वाले लोगों की हर संभव मदद कर न्याय दिलाया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!