?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमताज़ा खबर
Trending

सलमान खान की स‍िक्‍योरिटी में कितने लोग? शेरा के 40 गार्ड्स से लेकर Y+ के कमांडो तक, ऐसा है सुरक्षा चक्रव्‍यूह

NCP नेता की हत्या के बाद, इसमें एक घेरा बढ़ा भी दिया गया है।

17292470548oct

सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रही हैं। NCP नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को हत्या के बाद मुंबई पुलिस ने एक्टर की सुरक्षा और कड़ी कर दी है। जबकि कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की तरफ से एक और नई धमकी मिलने की खबर है। इस बार मुंबई ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप मैसेज मिला है। जाहिर तौर पर यह सारी खबरें, सलमान खान के परिवार और उनके करोड़ों फैंस के लिए चिंता का सबब बने हुए हैं।

एक्टर को पुलिस ने Y+ सिक्योरिटी दी है। NCP नेता की हत्या के बाद, इसमें एक घेरा बढ़ा भी दिया गया है। जबकि शेरा भी अपनी प्राइवेट सिक्योरिटी के साथ भाईजान के साथ साएं की तरह बने हुए हैं। आइए जानते हैं इस वक्त सलमान के इर्द-गिर्द कितने लोगों का सुरक्षा कवच है।सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी नई नहीं है। 1998 के काला हिरण शिकार मामले के बाद से ही बिश्नोई समाज का यह लॉरेंस एक्टर को जान की धमकी देता रहा है। लॉरेंस बिश्नोई इस वक्त अहमदाबाद के साबरमती जेल में बंद है। जबकि उसका भाई अनमोल बिश्नोई, दोस्त रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ विदेश में बैठकर धमकी और हत्या का खूनी खेल, खेल रहे हैं।

सलमान खान की Y+ सुरक्षा में 11 जवान
सलमान खान के साथ हमेशा शेरा दिखाई देते हैं। मगर अप्रैल, 2024 में गैलेक्सी अपार्टमेंट की गोलीबारी वाली घटना के बाद सरकार ने सलमान को Y+ सिक्योरिटी दे दी। इसमें 11 पुलिस बल हमेशा एक्टर के साथ मुस्तैदी के साथ जुटे रहते हैं। इनमें से 2 से 4 कमांडो भी होते हैं। 12 अक्टूबर 2024 को बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद एहतियातन, इस सुरक्षा में एक और घेरा बढ़ा दिया गया है।

Vishal Leel

Sr Media person & Digital Creator
Back to top button
error: Content is protected !!