?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सहारनपुर: शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

सहारनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

IMG 20241020 WA0093

सहारनपुर: शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

सहारनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, 27 सितंबर को संजय कश्यप निवासी गीतांजलि विहार ने पुलिस में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर ने उसकी मोटरसाइकिल सुपर स्पलेंडर (संख्या यूपी-11बीबी/3593) चुरा ली है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

आज, नगर कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार और उपनिरीक्षक रविंद्र धामा के नेतृत्व में चैकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान, जनता रोड ढमोला पुल की तरफ जाने वाले रास्ते से आरोपी इमरान पुत्र लुकमान, ग्राम हसनपुर नौगांवा, थाना मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में इमरान ने स्वीकार किया कि उसने मोटरसाइकिल 15-20 दिन पहले काली मंदिर के पास से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर उसे जेल भेज दिया है।

इस कार्रवाई से पुलिस की सक्रियता और अपराधियों के खिलाफ मुहिम को बल मिला है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी संपत्ति की सुरक्षा के प्रति सजग रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।

रिपोर्ट एलिक सिंह एडिटर

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

8217554053

Back to top button
error: Content is protected !!