?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबरदेश
Trending

दिल्ली ब्लास्ट: मौके से मिला पाउडर-वायर, NIA से लेकर NSG तक जांच में जुटीं

FSL को वायर (तार) नुमा चीज भी मौके से बरामद हुई है. इसके अलावा दिल्ली पुलिस को जांच के दौरान स्कूल की दीवार पर सफेद पाउडर भी मिला है.

delhi blast

दिल्ली के रोहिणी में ब्लास्ट से राष्ट्रीय राजधानी में हड़कंप मच गया है. यह धमाका प्रशांत विहार के सीआरपीएफ स्कूल के पास हुआ है. धमाके के बाद वहां अफरा तफरी मच गई. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की दुकानों के कांच के शीशे टूट गए. धमाके के बाद तुरंत ही स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, सीएफएसएल और बम डिस्पोजल स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया. स्निफर डॉग्स भी मौके पर पहुंचे.

दिल्ली पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर यह धमाका किस चीज का था. पुलिस को स्कूल की दीवार पर कुछ डैमेज नजर आई. इसके अलावा हल्का सा कुछ जला हुआ नजर आ रहा है. सूत्रों के मुताबिक FSL को वायर (तार) नुमा चीज भी मौके से बरामद हुई है. इसके अलावा दिल्ली पुलिस को जांच के दौरान स्कूल की दीवार पर सफेद पाउडर भी मिला है.

NIA से लेकर NSG तक जांच में जुटीं
इलाके के लोगों का कहना है कि बहुत तेज धमाका हुआ था. उन्हें लगा कि कोई सिलेंडर ब्लास्ट हुआ होगा. जब लोग बाहर आए तो आसमान में धुएं का गुबार देखा और दुकानों के और गाड़ियों के शीशे टूटे हुए थे लेकिन किसी को समझ में नहीं आया कि धमाका किस चीज का था. गनीमत इस बात की रही कि धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ. दिल्ली पुलिस, NIA,NSG के साथ सभी बड़ी एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं.

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इस मामले में तफ्तीश का जिम्मा कुछ दिनों के बाद NIA को भी सौंपा जा सकता है. NIA की टीम शुरुआती तफ्तीश करने और सबूतों से जुड़े इनपुट इकठ्ठा करने घटनास्थल पर पहुंची है.

फोन कॉल्स खंगालने में जुटी पुलिस
दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक त्योहारों पर दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश के खुफिया इनपुट मिले थे, जिसके बाद सभी जिले को अलर्ट भी किया गया था. अलर्ट के हिसाब से सभी जगह फोर्स लगाई गई थी. CRPF स्कूल के आसपास के कई किलोमीटर में मौजूद मोबाइल टॉवर पर कल रात से लेकर आज सुबह 9 बजे तक कितने फोन कॉल्स हुए, इसका डेटा खंगालने में टीमें जुट गई हैं.

दिल्ली में 13 साल बाद कोई ब्लास्ट
इसके अलावा पूरे इलाके का डंप डेटा लिया जाएगा, जिससे ये पता चलेगा कि आखिरकार कल से लेकर सुबह ब्लास्ट होने तक कितने फोन एक्टिव थे. उन ऐक्टिव फोन्स के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी. बताया जा रहा है कि दिल्ली में 13 साल बाद कोई ब्लास्ट हुआ है. 2011 के बाद दिल्ली में अभी तक कोई ब्लास्ट नहीं हुआ था. करीब दो साल पहले गाजीपुर फूल मंडी में आईईडी मिली थी. दिल्ली पुलिस के सूत्रों का ये भी कहना है कि किसी साजिश से इंकार नहीं किया जा सकता. इस ब्लास्ट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट है. बड़े बाजारों में सुरक्षा बढ़ाई गई

Vishal Leel

Sr Media person & Digital Creator
Back to top button
error: Content is protected !!