A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

कुंदरकी उपचुनाव के लिए मुरादाबाद मेंलगातार खुलेगा कंट्रोल रूमः DM ने चेककी कर्मचारियों की सतक्कता; कंट्रोल रूम सेमॉनीटर होगी पूरी चुनाव प्रक्रियाडीएम अनुज सिंह ने कलेक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम का औचकनिरीक्षण किया। मुरादाबाद में कुंदरकी उपचुनाव के लिए कलेक्ट्रेट मेंकंट्रोल खोला गया है। इस कंट्रोल रूम के जरिए पूरेचुनाव की मॉनीटरिंग होगी। यह कंट्रोल रूम चुनाव संपन्नहोने तक लगातार दिन रात (24×7) काम करेगा।जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम अनुज सिंह ने कंट्रोलरूम में तैनात स्टाफ की चुस्ती चेक करने के लिएसोमवार को कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने यहां तैनात स्टाफ और अधिकारियों को पूरीचुनाव प्रक्रिया पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिएबता दें कि 29-कुंदरकी विधानसभा उप निर्वाचन के लिए13 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणनाप्रक्रिया संपन्न होनी है। जिला निर्वाचन अधिकारी कीओर से जारी रिलीज में कहा गया है कि आयोगद्वाराजारी दिशा निर्देंशों के अनुरूप निर्वाचन से संबंधित सभीतैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जा रहा है।कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया है,जिसके माध्यम से चुनावी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग की जारही है।कंट्रोल रूम में आने वाली सभी शिकायतों के निस्तारणके लिए एसीएम द्वितीय अजय मिश्रा को प्रभारीअधिकारी बनाया गया है। कंट्रोल रूम में 9 कर्मचारियोंकी तैनाती की गई है। इसका नंबर (0591-2990845)भी जारी किया गया है जो लगातार 24×7 काम करेगा।

मौ दीन रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद

Screenshot 20241021 164256

Screenshot 20241021 164151

Screenshot 20241021 164134

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!