
सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की युवक दी धमकी
आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे भेजा जेल*

लंभुआ।सुलतानपुर
सुल्तानपुर जनपद में प्रतापगढ़ की युवती के साथ काम कर रहे युवक ने शादी का झांसा देकर लगभग दो माह तक शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया, तथा सोशल साइट्स पर अश्लील फोटो व वीडियो डालने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर अटल नगर वार्ड निवासी आशीष मौर्य प्रतापगढ़ जनपद की निवासी एक युवती के साथ सुल्तानपुर जनपद में स्थित एक कंपनी में साथ-साथ काम करते थे। उसी दौरान दोनों में संबंध हो गया और एक दूसरे को चाहने लगे। युवती ने लंभुआ कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि आशीष शादी का झांसा देकर लगभग दो महीने तक उससे शारीरिक संबंध बनाता
रहा और जब शादी करने की बात कही तो इंकार कर दिया तथा अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर फर्जी आईडी बनाकर उसके परिचितो तथा रिश्तेदारों को भेज दिया। इसके अलावा सोशल साइट्स पर भी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी।
कोतवाली प्रभारी अखंड देव मिश्रा ने बताया कि आरोपी आशीष मौर्य को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां सुनवाई के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।





