
पीडब्ल्यूएस शिक्षालय व राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का गांधीनगर अधिवेशन संपन्न
— राष्ट्रीय उपाध्यक्षा स्नेहा पटेल के नेतृत्व में आयोजन।
कलोल, गांधीनगर। पीडब्ल्यूएस शिक्षालय तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के पदाधिकारियों व सदस्यों का गांधीनगर सम्मेलन राष्ट्रीय उपाध्यक्षा श्रीमती सूर्या धैर्य पटेल स्नेहा के नेतृत्व में कलोल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों तथा सदस्यों के आई डी वितरित किए गए।
उपरोक्त के संदर्भ में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के गांधीनगर के जिला अध्यक्ष पटेल रजनीकांत ने बताया कि यह आयोजन संगठन के पदाधिकारियों तथा सदस्यों के आपसी परिचय, संगठन तथा पीडब्ल्यूएस शिक्षालय की जानकारी व मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत व सामाजिक सेवा कार्य अभियान पर कार्य करने के दिशा निर्देश के लिए आयोजित किया गया था। इस अवसर पर अहमदाबाद और कल और गांधीनगर के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता सदस्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। इस अवसर पर अहमदाबाद से श्रीमती सूर्या धैर्य पटेल, जन्मा धैर्य पटेल, कलोल, गांधीनगर से रजनीकांत पटेल, हरिहर कांतिलाल शुक्ल, विपुल भाई, भाई लाल नाई, किशन भाई, अल्पेश गिरी गोस्वामी, भूपेंद्र भाई, शैलेश भाई, राजू भाई, देवेंद्र भाई आदि ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।












