
हलवाई ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या
अलीगढ़ । गांधी पार्क थाना क्षेत्र के कर्पूरी नगर में एक युवक ने घर में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया । कर्पूरी नगर निवासी प्रेमपाल सिंह ( 42 ) हलवाई का काम करते थे । पुलिस के अनुसार प्रेमपाल शराब पीने का आदी था । किसी बात को लेकर प्रेमपाल का उसकी पत्नी नीलम से विवाद हो गया । इसको लेकर प्रेमपाल ने रात में कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी । पुलिस का कहना है कि युवक ने घरेलू कलह की वजह से आत्महत्या की है ।











