


घटना के बारे में छानबीन करते सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर।मुरादाबाद में एक महिला को पति और ससुराल वालों नेइस कदर बेरहमी से पीटा कि वो वेंटिलेटर पर सांसे गिनरही है। महिला का कसूर बस इतना था कि शादी के 17साल बाद भी वो मां नहीं बन सकी। पुलिस पूरे मामलेकी छानबीन कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।घटना मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में सूर्य नगरलाइनपार की है। संभल के हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्रमें गढ़ी भारतल की रहने वाली रूपम शर्मा की शादीकरीब 17 पहले सूर्य नगर में सुमित उर्फ शांतनु के साथहुई थी। लेकिन शादी के बाद भी उसके बच्चा नहीं हुआ।इसे लेकर ससुराल वाले उसे अक्सर परेशान करते हैं।रूपम के भाई कपिल शर्मा का कहना है कि करीब एकसाल पहले ससुराल वाले फिर से रूपम को अपने साथले आए थे। तब से वो ससुराल में ही रह रही थी। लेकिनमंगलवार रात फिर से पतिे और अन्य ससुराल वालों नेउसे बेरहमी से पीटा। सूचना मिलते ही मायके वाले मौकेपर पहुंच गए। उन्होंने रूपम को साई अस्पताल में भर्तीकराया। जहां उसे आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है।






