A2Z सभी खबर सभी जिले की

मजदूर व्यक्ति की मौत से परिवार पर टूटा गमों का पहाड़।

परिवारजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल। दीवाली के दिन ही घटना ने खुशियों को मातम में बदला।

लालगंज -लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहटा चौराहा के निकट मलपुरा पुल के पास एक अधेड़ मजदूर की लाश पुल के नीचे से मिली जिसकी शिनाख्त ग्राम पूरे ओरी पोस्ट महाखेडा के वृजलाल उर्फ बिरजू पुत्र शितलू उम्र लगभग 46 वर्ष के रूप में हुई। सूत्रों से जानकारी मिली कि मृतक अत्यधिक शराब का सेवन करता था।मौत का कारण अत्यधिक शराब सेवन से शरीर कंट्रोल में न रहकर पुल के नीचे गिर जाने से हुई। परिवार में पत्नी के साथ ही विकलांग पुत्र व पुत्रियों पर मजदूर की मौत से दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Back to top button
error: Content is protected !!