A2Z सभी खबर सभी जिले की

केन्द्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के भाई देवेन्द्र सिंह बीजेपी विधायक जम्मू-कश्मीर का निधन

जम्मू-कश्मीर 

वन्दे भारत टीवी न्यूज 

जम्मू-कश्मीर के नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक देवेंद्र सिंह राणा का गुरुवार देर रात निधन हो गया,
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के भाई थे देवेंद्र सिंह.
उन्होंने 59 साल की उम्र में फरीदाबाद के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली.
जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हुए विधानसभा चुनाव में नगरोटा सीट से बीजेपी के टिकट पर देवेंद्र सिंह राणा ने बड़ी जीत हासिल की थी.
सिंह राणा 2021 में बीजेपी में शामिल हुए थे, उससे पहले वे नेशनल कॉन्फ्रेंस का हिस्सा थे और 2011 में जम्मू संभाग में नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष थे. वे तत्कालीन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के राजनीतिक सलाहकार भी रह चुके हैं.
उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर है. पीएम मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया है.
राणा के निधन पर उनके भाई केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह उनके आवास पर पहुंचे…

Back to top button
error: Content is protected !!